शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- विश्व स्तर पर सक्रिय सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह महाराज 14 अप्रैल को शहर पहुंचेंगे। 15 अप्रैल की शाम बरेली मोड़ स्थित रैली ग्राउंड में सत्संग और आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार 15 अप्रैल को शाम सात बजे साउथ सिटी के सामने रैली ग्राउंड में संत राजिंदर सिंह महाराज का प्रवचन होगा। इसमें वे आपसी भाईचारे, प्रेम और मानसिक शांति के विषय पर विचार रखेंगे। प्रवचन के बाद रात नौ बजे नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिज्ञासुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस भी प्रस्तावित है। इस समागम में शाहजहांपुर ही न...