धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। फाइव-डे वर्किंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस कारण सरकारी बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को हड़ताल रहेगी। वहीं महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करने और उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आज खुलेंगे बैंक, कल से तीन दिन रहेंगे बंद बैंक कर्मियों के लगातार तीन दिनो...