जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- जमशेदपुर में निजी स्कूलों के खुद बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों का समय बदले जाने के बाद अब अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने भी सोमवार से निजी स्कूलों का समय बदलने की औपचारिक घोषणा कर दी। मौसम विभाग की ओर से आगामी सप्ताह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी जारी करने के बाद एसोसिएशन ने सोमवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन की घोषणा की है। इसके तहत अब स्कूलों का समय सुबह जल्दी शुरू होकर दोपहर में जल्दी छुट्टी कर दी जाएगी। यह फैसला बच्चों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।क्या होगी स्कूल की टाइमिंग इस नए निर्णय के तहत अब सभी निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 6.45 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 11.30 बजे छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी। यह कदम मुख्य रूप से दोपहर के समय सूरज की तपिश और गर्मी के बढ़ते प्रकोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.