गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 22 और 23 मार्च को शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में मेला लगाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 28 और 29 मार्च को विजयनगर स्थित चाणक्य चौक रामलीला मैदान में मेला लगाया जाएगा। जीपीए सचिव अनिल सिंह ने बताया बुक एक्सचेंज मेले का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करना है। इसके साथ मेले के माध्यम से अभिभावकों की जेब पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है। नवीन राठौर ने अभिभावकों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या पहुंच कर बुक एक्सचेंज मेले का लाभ उठाएं। जीपीए उपाध्यक्ष साधना सिंह ने बताया बुक एक्सचेंज मेला पूर्णतया निशुल्क है। मेले में...