बगहा, मार्च 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय 11 मार्च से एमजेके कॉलेज के शक्षिकेत्तर कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी व संविदा कर्मचारी अपने मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना पर बैठेंगे। एमजेके कॉलेज कर्मचारी संघ के सचिव सुरेश मेहता ने इसे लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा को पत्र सौपा है। जिसमें उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों के वश्विवद्यिालय स्तर प्रारंभिक मांग की पूर्ति के लिए बार-बार पत्र देने के बाद भी वार्ता नहीं होने और मांगों का निदान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में हम लोग आंदोलन कर रहे हैं। मौके पर अध्यक्ष विजय महतो, राजू पासवान, रहमतुल्लाह खान, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...