कल से दो दिन प्रभावित रहेगी गोपालपुर फीडर की बिजली
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग चौड़ीकरण से पहले नाला निर्माण पूरा होने के बाद अब नए प्वाइंट पर बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा। बाधक बन रहे हाईवे किनारे पेड़ की कटान कराई जा रही है। सदर डिवीजन के एक्सईएन रामआश्रय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि रविवार से दो दिनों तक रूपापुर उपकेंद्र के गोपालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। इस समय हाईवे निर्माण के पहले पेड़ की कटान होगी। बिजली गुल रहने की वजह से गोपालपुर, कुसमी सहित पांच मोहल्ले के उपभोक्ताओं को परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.