कल से तीन सदस्यीय कमेटी करेगी विद्यालय की जांच
फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। तेजस की मौत पर प्रकरण की जांच के लिये डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी कल (बुधवार) विद्यालय की जांच करेंगी। आज यानी मंगलवार को दिशा की बैठक होने के कारण अफसरों ने फिलहाल जांच टाल दी। बुधवार को विद्यालयों पर लगे सभी आरोपों की बिंदुवार जांच कर टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। बता दें कि 26 अगस्त की दोपहर शहर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शिवपुरम का 12 वीं का छात्र द्विवेदी मलवां थाने के सौरा के पास पानी टंकी के नीचे बेसुध हालत में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के परिजनों और विद्यालय प्रशासन को सूचना दी थी। इसके बाद परिजन और विद्यालय के संबंधित लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इलाज के दौरान छात्र की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने शाम करीब छह बजे उसे हैलेट कानपुर के लिए रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.