मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 11 जून से 13 जून के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा ने मंगलवार को अगले 10 से 14 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विवि के मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में 11 से 13 के बीच तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में 15 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जिले में 11 से 13 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, तेज हवा के साथ बारिश के आसार इसबीच अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने...