जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर। मानस प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का 49वां श्रीराम कथा दो अप्रैल से सात अप्रैल तक नगर पालिका परिषद के टाउन हाल मैदान में आयोजित है। मानस प्रचारिणी सभी के महामंत्री अनिल जायसवाल ने बताया कि कथा दो अप्रैल से प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होना निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बताया कि आमंत्रित व्यासगणों में मानस मराल राकेश पाण्डेय फतेहपुर, राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता रामेश्वरानन्द अवध धाम, मानस कोकिला प्रीति प्रिया रामायणी देलही और मानस मणि महेन्द्र शास्त्री झांसी श्रद्धालुओ मानस प्रेमियों को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। महामंत्री जायसवाल ने समस्त कथा प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मानस कथा का श्रवण कर अपने धन्य बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...