अमरोहा, मई 23 -- अमरोहा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 24 मई को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। शासन से कार्यक्रम जारी हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। डिप्टी सीएम के भ्रमण के दौरान दो डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार मजिस्ट्रेट डयूटी में तैनात रहेंगे। डिप्टी सीएम रविवार शाम साढ़े पांच बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे गजरौला में जुबिलेंट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे व रात्रि विश्राम करेंगे। 25 मई की सुबह 8:20 बजे वह गजरौला सीएचसी, कान्हा गोशाला व जलालपुर कला में पेयजल पाइप योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें- कल से जिले के दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इसके बाद सुबह दस बजे कलक्ट्रेट पहुंच जनकल्याणकारी योजनाओं व वि...