लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश में जब्त/बरामद अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराने के लिए विशेष अभियान आपरेशन दहन का चलाने का निर्देश दिया है। यह आपरेशन एक मार्च से 31 मई तक चलेगा। अभियान के तहत कोर्ट से बरामद अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की अनुमति लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सभी जिलों में होने वाली कार्रवाई की मानीटरिंग करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...