पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। सुबह मौसम में हल्की सी नमी के बाद तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार कल से पारा चढ़ेगा और गर्मी खूब सताएगी। दिन रात का तापमान सताएगा और आसमान साफ रहने के साथ ही कड़ी धूप लोगों को पसीना-पसीना करेगी। एक सप्ताह तक गर्मी के बाद प्री मानसून के आसार बनेंगे। शनिवार को अधिकतम 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री के साथ लोग पसीने से बेहाल रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि पूरे सप्ताह तेज गर्मी रहेगी। इसके बाद प्री मानसून की दस्तक के आसार हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- कल से चढ़ेगा पारा, सप्ताह भर खूब सताएगी गर्मी-उमस यह भी पढ़ें- जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...