नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Mars Rashifal Mangal Gochar, मंगल का शनि के नक्षत्र में गोचर : मंगल ग्रह जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जिनकी चाल का असर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है तो कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय मंगल का गोचर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। कल सोमवार के दिन ग्रहों के सेनापति अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। 6 अप्रैल, 2026 के दिन उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में मंगल का गोचर होने जा रहा है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस नक्षत्र में 23 अप्रैल तक मंगल ग्रह विराजमान रहने वाले हैं। मंगल ग्रह के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।...