नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Shukra Gochar Venus Nakshtra Parivartan: प्रेम, सुंदरता, सुख-सुविधा और धन के कारक ग्रह शुक्र चाल बदलने जा रहे हैं। कल यानी 22 फरवरी 2026 की रात शुक्र शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने के संकेत हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र और गुरु की ऊर्जा का मेल सिर्फ भौतिक सुख तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मानसिक शांति, सोच में गहराई और आध्यात्मिक रुझान को भी बढ़ा सकता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ लोगों को करियर और पैसों में नए मौके मिल सकते हैं, वहीं कुछ के लिए रिश्तों में मिठास लौटने के संकेत हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र का प्रभाव?- ज्योतिष के मुताबिक जब शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्...