हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविकाओं और मिनी कर्मचारियों का उत्तराखंड के बैनर तले चल रहा प्रदेश स्तरीय आंदोलन तेज हो गया। संगठन की प्रदेश कमेटी के निर्णय के अनुसार 14 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय रैली की थी। जिसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना प्रस्तावित था। संगठन का आरोप है कि रैली के दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए अभद्र व्यवहार किया और जबरन वाहनों में भरकर ले जाया गया, जो निंदनीय है। घटना के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि वे 6 से अनिश्चितकाल तक पोषण ट्रैकर पर कार्य नहीं करेंगी। सभी संगठनों ने निर्णय लिया कि जब तक मानदेय में वृद्धि नहीं होती, तब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लगाए जाएंगे। कोई भी कार्यकर्ता बीएलओ का कार्य नहीं करेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.