कल से अधिक बिजली खर्च कर रहे उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगी टीम
महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कनेक्शन क्षमता से अधिक बिजली खपत कर रहे उपभोक्ताओं को लेकर विभाग सख्त हो गया है। सोमवार से टीम इन उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगी। कनेक्शन लोड बढ़ाएगी और विरोध करने पर उनके घर की बिजली काटी जाएगी। जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें जिला मुख्यालय नगर निकाय नगर पालिका महराजगंज के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलनी है। अन्य निकायों को तीन शिफ्ट में 21 घंटे और गांव के उपभोक्ताओं को 18 घंटे बिजली मिलनी है। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी ने शेड्यूल जारी किया है। लेकिन अधिकांश उपभोक्ता कनेक्शन क्षमता से अधिक बिजली खपत कर रहे हैं। इससे बिजली घर से लेकर फीडर ओवरलोड हो गए हैं। इससे लो-वोल्टेज के साथ अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इन उपभोक्ताओं के चलते अन्य उपभोक्ताओं लो-वोल्टेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.