हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सीमा जागरण मंच की ओर से कल विभिन्न खंडों के कार्यकर्ता, पूर्व सैनिकों, समाज के प्रबुद्धजनों और बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षा प्रहरी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को संघ कार्यालय मुखानी में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रांत प्रचार विभाग के पंकज मलकानी ने बताया कि बॉर्डर सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर राष्ट्र जागरण, सीमा विमर्श, सीमा दर्शन, अवैध घुसपैठ, नशा और बदलती डेमोग्राफी जैसे विषयों पर समाज को जागरूक और एकजुट करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एसएसपी मंजूनाथ टीसी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी और मंच के प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी उपस्थित र...