बलिया, सितम्बर 5 -- नगरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता मंच के श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सात सितंबर रविवार को सन्त गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर के नहर मार्ग स्थित गणिनाथ मंदिर पर किया गया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाथी घोड़ों के साथ बाबा गणिनाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर भंडारे के साथ समाप्त होगी। इस मोके पर मदन गुप्त, प्रिंस मद्देशिया, विशाल मद्देशिया,ज्वाला,रामजी मद्देशिया, प्रभुनाथ गुप्त आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...