हमीरपुर, जनवरी 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। कल 3 जनवरी को उप्र दिवस एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शहर में एक व्यापक 'ब्लैक आउट मॉक ड्रिल' का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विजय शंकर तिवारी ने बताया कि 23 जनवरी को शाम 6 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हवाई हमले से बचाव और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासी सायरन की आवाज या अचानक होने वाले अंधेरे से घबराएं नहीं, यह केवल सुरक्षा व्यवस्था को जांचने की एक प्रक्रिया है। मॉकड्रिल का प्रदर्शन शाम 5 बजे से शुरू हो जायेगा और ठीक शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी के रूप में 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा ।...