हाथरस, जून 26 -- हाथरस। हर साल की भांति इस साल भी रविवार को दानवीर कुल शिरोमणी भामाशाह की विशाल शोभायात्रा मैंडू गेट स्थित महाजन धर्मशाला से शाम चार बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रकाश गुप्त के द्वारा पूजा अर्चना कर किया जाएगा। यह जानकारी वार्ता के दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष लखन गुप्ता, शोभायात्रा संयोजक संदीप गुप्ता व कोषाध्यक्ष रानू गुप्ता ने महाजन धर्मशाला में कहीं। उन्होंने बताया कि शिव अघोरी की झांकी, शिव तांडव, कलकत्ता से मां काली की झांकी, दिल्ली का बैंड, नासिक का ढोल, उज्जैन का डमरू, बौहरे वाली देवी मइया की झांकी सहित कई झांकिया व बैंड शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- कल शहर में रहेगी भामाशाह शोभायात्रा की धूम शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी। संयोजक लखन गुप्ता ने सभी बंधुओं से ...