सीवान, मार्च 9 -- सीवान। शहर के नया पावर सब स्टेशन से मंगलवार को छह घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस संबंध में शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि शहर के नया पीएसएस में मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मेंटनेंस कार्य होगा। सुबह 11 से एक बजे तक नया पीएसएस को मिलने वाली 33 हजार वोल्ट की बिजली पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं एक बजे से शाम 5 बजे तक रोटेशन के आधार पर अलग अलग समय में फीडरवाइज मेंटेनेंस होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...