नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- शनि देव 9 अक्टूबर 2026 को अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। वक्री अवस्था में चल रहे शनि अब उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी खुद शनि देव हैं। ऐसे में शनि का अपने ही नक्षत्र में जाना ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है। शनि इस नक्षत्र में करीब 83 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को नौकरी, कारोबार, धन और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन खास तौर पर मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इन राशियों के लिए शनि की स्थिति कई मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रही है।मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कामकाज के लिहा...