लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हजरत इमाम हुसैन के छह महीने के मासूम बेटे हजरत अली असगर की विलादत के सिलसिले में 31 दिसम्बर की शाम को कर्बला दियानुतउद्दौला महफिल व नज्र का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन कदीम मासूम-ए-असगर की ओर से किय जा रहा है। महफिल का आगाज तिलावते कुराने पाक से होगा। महफिल को मौलाना अब्बास इरशाद खिताब करेंगे। इसके बाद शायर अपने कलाम पेश करेंगे। इस मौके पर गहवारे अली असगर की जियारत भी करायी जायेगी। जश्न का संचालन शान आब्दी करेंगे। इसी तरह दरगाह हजरत अब्बास में 31 दिसम्बर जश्ने शीर खारे कर्बला का आयोजन होगा। जश्न में मौलाना रजा हुसैन की तकरीर होगी। इसके बाद शायर अपने कलाम पेश करेंगे। इसके साथ ही मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी को ईरान में पहला इमाम खुमैनी अवार्ड मिलने की खुशी में जलसा-ए-इस्तकबाल होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.