नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 10 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच हिंदू रक्षा दल ने भी जंतर-मंतर पहुंचने की घोषणा कर दी है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में 10 अक्टूबर को सुबह लट्ठ लेकर जंतर मंतर पहुंचने की बात कही है। उन्होंने सनातन विरोधियों को सबक सिखाने की भी चेतावनी दी है। सनद रहे हिंदू रक्षा दल की ओर से यह घोषणा ऐसे वक्त में सामने आई है जब CJP के आशुतोष रांका ऐसी आशंकाएं जता चुके हैं।सनातन विरोधियों को सिखाएंगे सबक हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश में लिखा- हिंदू रक्षा दल कल सुबह लट्ठ लेकर जंतर-मंतर पहुंच रहा है। हिंदू रक्षा दल सनातन विरोधियों को सबक सिखा करके ही वापस आए...