रामपुर, जनवरी 31 -- पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एक फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचेंगे। यहां एक फरवरी को एक बजे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री कपिल आर्य के कार्यालय उद्घाटन में शिरकत करेंगे। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न कार्यकर्मों में शामिल रहेंगे। इसके बाद दो फरवरी को पदाधिकारियों के साथ मीटिंग और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर के समय भाजपा नेता महासिंह राजपूत की पुत्री के विवाहोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम के समय दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...