जयपुर, जुलाई 20 -- राजस्थान में सोमवार (21 जुलाई) को मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।पूर्वी राजस्थान में बारिश रहेगी ज्यादा असरदार जयपुर, कोटा, भरतपुर, दौसा, अलवर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, बूंदी, बारां और आसपास के जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम क...