रांची, मार्च 20 -- रांची में सरहुल पर्व के अवसर पर 21 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, ईद उल फित्र की नमाज भी शनिवार को अदा की जाएगी। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत सुबह छह से रात्रि 12.30 बजे तक शहर में भारी व मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शोभायात्रा को लेकर दिन के 12 बजे से लेकर मेन रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगी। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि ईद की नमाज की समाप्ति तक हरमू रोड, मेन रोड समेत कई मार्गों में सुबह में वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरहुल को लेकर भी कई रूट बदले गए हैं। ईद पर्व पर पर हरमू बाईपास रोड सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक, किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा के बीच दोनों तरफ से बंद रहेगा। छोटे वाहनों को किशोरगंज चौक पर रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.