वाराणसी, सितम्बर 24 -- बलरामपुर चीनी मिल के लिए बेल्जियम से समुंद्र के रास्ते भारत पहुंचा भारी भरकम वेसल कल यूपी की सीमा में प्रवेश करेगा। अगले दो दिनों में यह चंदौली और उसके बाद वाराणसी से होकर बलरामपुर की ओर बढ़ेगा। इस दौरान इसे पास कराने के लिए वाराणसी में तीन फुट ओवरब्रिज के कुछ हिस्सों को तोड़ा जाएगा। 308 पहियों वाले हाइड्रोलिक ट्रक पर रखकर इस वेसल को लाया जा रहा है। जहां भी यह जा रहा है लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यूपी में प्रवेश के बाद वाराणसी की सीमा से सकुशल गुजारने के लिए बुधवार को पुलिस, एनएचएआई और अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण भी किया। भारी-भरकम वेसल लदा करीब 100 फीट लंबा ट्रक सोशल मीडिया पर भी वायरल है। ट्रक अपनी लंबाई-चौड़ाई, बनावट और पहियों के लिए चर्चा में है तो उस पर लदा शुगर मिल का वेसल...