नई दिल्ली, मार्च 5 -- वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पश्चिम एशिया में संकट के चलते उन टीमों में से एक है जो भारत में फंसी हुई हैं। वेस्टइंडीज टीम भारत से हारने के साथ ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई थी। जिसके बाद वेस्ट इंडीज को अब तक उनके ट्रेवल शेड्यूल के बारे में कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन जिम्बाब्वे टीम के सदस्यों का पहला बैच अब घर के लिए निकल चुका है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के चार दिन बाद भी जब वेस्टइंडीज कोलकाता में फंसा हुआ है। लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है, "मैं बस घर जाना चाहता हूं"। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक शुरू में, आईसीसी ने वेस्ट इंडीज को बताया था कि टीम को लंदन के लिए एक चार्टर फ्लाइट से कैरिबियन वापस लाने की कोशिश...