कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। पडरौना शहर के सोहरौना के निकट 14 मार्च को दोपहर दो बजे से बसंतोत्सव मनाया जाएगा। लोकगीत, लोकनृत्य एवं कवि सम्मेलन इसके प्रमुख आकर्षण होंगे। सिटी क्लब पडरौना, विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी कवि आरके भट्ट बांवरा ने दी है। उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय तथा समापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...