नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) कल भारत में अपनी नई CLA BEV की कीमतों को अनाउंस करने वाली है। पिछले महीने लॉन्च किया गया यह मॉडल दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें दो बैटरी ऑप्शन और 5 कलर ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू कर सकती है। 2026 CLA दो बैटरी ऑप्शन- 58kWh और 85.5kWh में आएगी। ये वेरिएंट 200 स्टैंडर्ड और 250+ लॉन्ग रेंज में उपलब्ध होंगे। कंपनी का दावा है कि 200 स्टैंडर्ड की रेंज 542km और 250+ की रेंज 792km की है। 800V आर्किटेक्चर पर बेस्ड यह मॉडल 240kW चार्जर की मदद से मात्र 20 मिनट में 400km की रेंज ऑफर करने जितना तक चार्ज हो सकता है।पांच कलर ऑप्शन और धांसू इंटीरियर नई मर्सिडीज CLA पांच कलर ऑप्शन- पोलर वाइट, कॉस्मिक ब्लैक, क्लियर ब्लू, एल्पाइन ग्रे और पेटागोनिया रेड में उपलब्ध होगी। फीचर्स की ...