नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- टेक कंपनी Motorola कल यानी 5 नवंबर को भारत अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर कंपनी ने टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस फोन में 4 बैक और एक फ्रंट कैमरा मिलने वाला है, जिससे आपको टोटल 5 कैमरे मिल जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने को टीज़ किया है। कंपनी ने अपने टीजर में 100x Super Zoom और Dolby Vision जैसे फीचर्स को भी दिखाया है। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony LYTIA मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खासतौर पर ज्यादा रोशनी और कम रोशनी वाली जगहों पर फोटो की डिटेल बेहतर रखने में मदद करती है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आ...