कल भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा चैत्र नवरात्र
गढ़वा, मार्च 17 -- मेराल, प्रतिनिधि। मां शायर देवी धाम में चैत्र नवरात्रि में होने वाले मंदिर की वार्षिक महोत्सव एवं रामचरित्र मानस नवाह्न परायण महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम को लेकर देवी धाम संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को भव्य एवं श्रद्धामय बनाने का संकल्प लिया। उक्त संबंध में देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि 19 मार्च की सुबह 8 बजे जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं के साथ कलश, चुनरी और ध्वज वितरण कर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही महोत्सव का शुभारंभ होगा और इसी दिन से रामचरित्र मानस नवाह्न परायण महायज्ञ की शुरुआत भी होगी। महोत्सव के दौरान 19 मार्च से 27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.