बिजनौर, मई 31 -- बिजनौर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 1 जून को बिजनौर आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। डीएम जसजीत कौर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर में रह रहे विस्थापित लोगों को भूमिधर प्रमाण पत्र आवंटित करेंगे तो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिजनौर में कार्यक्रम एक नहीं कई बार स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री का बिजनौर का कार्यक्रम 30 मई का था लेकिन अब मुख्यमंत्री 1 जून को बिजनौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के बिजनौर दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। यह भी पढ़ें- कल बिजनौर आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून क...