जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की 109 लाइसेंसी शराब दुकाने शनिवार को बंद रहेंगी। रामनवमी पताका के विसर्जन के मद्देनजर सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिया है। इसके आलोक में जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्र ने सभी लाइसेंस धारकों को निर्देशित किया है कि वे शनिवार को दुकाने बंद रखें। साथ ही सभी संबंधित अवर निरीक्षकों को इन दुकानों की निगरानी रखने हेतु कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...