पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर कोसी पहुंच चुके हैं। कोसी और सीमांचल में समृद्धि यात्रा पर 10 से 14 मार्च तक यानी कुल पांच दिन रहेंगे। रोजाना दो जिलों में जाएंगे। पांच दिनों में 10 जिला में उनकी यात्रा पूरी होगी। इस दौरान मधेपुरा में उनका रात्रि विश्राम होगा। 12 मार्च को पहले पूर्णिया और फिर कटिहार में उनकी यात्रा होगी। मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज में हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वह मां पूरणदेवी मंदिर पहुंचेंगे। पूरणदेवी मंदिर में नयी बनाई गई सड़क के उदघाटन के बाद वह पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का मुआयना करेंगे। मां के सामने वह नतमस्तक भी होंगे। पूरणदेवी मंदिर से वह नव निर्मित डेयरी, मत्स्य, पशुपालन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.