कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। भारतीय सिंधु सभा चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर रविवार को हेमू कालानी पार्क सिंधी कॉलोनी, शास्त्री नगर से शोभा यात्रा व वाहन रैली निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंप कर कहा है कि पूरे यात्रा मार्ग पर गड्ढे हैं जहां पैचवर्क नहीं कराया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष अशोक अगनानी ने कहा कि यात्रा शहर के ज्यादातर क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। ऐसे में रूट को दुरुस्त किया जाए। रैली मार्ग की व्यवस्था इंचार्ज सतीश रोचलानी, रमेश सिंहवानी, नरेश भाटिया ने बताया कि हर विभाग को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई तैयारी नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...