अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा कल गुरुवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आगामी कार्यक्रम को लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रामघाट रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी साझा की। प्रदेश उपाध्यक्ष व शोभायात्रा के व्यवस्थापक सुमित शर्मा शिब्बो ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व विधि-विधान से वैदिक हवन और पूजन किया जाएगा। हवन दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान, अचलताल पर किया जाएगा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से रामलीला मैदान, अचलताल से शुरू होकर मदार गेट, मामू-भांजा बाजार, रेलवे रोड, माल गोदाम और गांधी पार्क होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स...