दुबई, अप्रैल 1 -- ईरान जंग में एक तरफ संघर्ष रोकने के लिए बातचीत चल रही है, वहीं दूसरी तरफ दोनों तरफ से घातक हमले जारी हैं। इस कड़ी में ईरान ने फारस की खाड़ी में स्थित छोटे से द्वीपीय देश बहरीन में एमेजॉन के हेडक्वार्टर पर मिसाइल दागी है। इससे एमेजॉन के तहत आने वाली बैटेलको कंपनी के बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। यह बिल्डिंग बहरीन के हमाला में स्थित है। बैटेलको, बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है और एमेजॉन वेब सर्विसे के बुनियादी ढांचे को होस्ट करती है। बहरीन सरकार ने भी ईरान के इस हमले की पुष्टि की है। बता दें कि एक दिन पहले ईरान की सेना ने धमकी दी थी कि वह गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एपल जैसी अमेरिका की टॉप 18 कंपनियों पर 1 अप्रैल से हमले करेगा। एमेजॉन के दफ्तर पर ईरान का यह हमला इस बात का संकेत है कि यह युद्ध अब पारंपरिक और सैन्...