नोएडा, मार्च 28 -- जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध से पैदा हुए संकटों पर विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए बताया कि कल मेरी देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी का जिक्र भी किया। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान पैदा हुए संकट के समय अफवाहें फैलाने वालों पर भी निशाना साधा।देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई पीएम मोदी ने कहा- अभी जो युद्ध चल रहा है, इससे पैदा हुए संकटों से सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी विस्तार से बताया है। मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा- बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी से फिर कहूंगा- हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ और मिल-जु...