लखनऊ, मार्च 17 -- ईद की नमाज के लिए ईदगाह में हुई साफ-सफाई ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरीलखनऊ, कार्यालय संवाददाताईद-उल-फित्र की तैयारियों के संबंध में ईदगाह लखनऊ के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में इस्लामिक सेंटर और ईदगाह के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि ईदगाह में नमाजियों के लिए वुजू, साफ-सफाई आदि के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।मौलाना फरंगी महली ने कहा कि 19 मार्च को ईद का चांद देखा जाएगा। यदि उस दिन चांद नजर आ गया तो 20 मार्च को, अन्यथा 21 मार्च को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी। इसका ऐलान 19 मार्च की शाम साढ़े सात बजे कर दिया जाएगा। मौलाना ने कहा कि ईद-उल-फित्र मुसलमानों और खास तौर पर रोजेदारों के लिए उनके खालिक व मालिक की तरफ से एक महान इनाम है। क्योंकि उन्होंने पूरे रमजान में रोजे रखे, तरावीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.