शाजापुर, मई 6 -- मध्य प्रदेश में किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर सियासत अब सड़कों पर उतरने वाली है। प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 7 मई को आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'महा-चक्काजाम' का बड़ा ऐलान किया है। यह आंदोलन महाराष्ट्र सीमा से लेकर उतर प्रदेश की सीमा तक फैला होगा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर इस आंदोलन की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में हाईवे पर पड़ने वाले 11 जिलों में 11 प्रमुख स्थानों पर एक साथ चक्काजाम किया जाएगा। जिसमे बड़वानी (सेंधवा), खरगोन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना शामिल है। यह भी पढ़ें- घूरने पर युवक को गोली से उड़ाया, पत्नी-बेटे की हालत गंभीर...