सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बजट सत्र के अंतर्गत जनसंवाद बढ़ाने के उद्देश्य से 14 फरवरी को जनपद की तीन विधानसभाओं घोरावल, रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी में विधानसभा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें घोरावल विधानसभा का कार्यक्रम विधायक आवास शाहगंज पर दोपहर 12 बजे, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा का आयोजन सवेरा कैम्पस में दोपहर तीन बजे सायं तथा दुद्धी विधानसभा का चौपाल गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...