बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- बिहारशरीफ। मंगलवार को शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य अचिव बी. राजेन्दर ने कहा कि आरटीई के तहत गरीब बच्चों का नामांकन न लेने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध निदेशक व डीईओ कानूनसम्मत कार्रवाई करेंगे। अब तक सूबे के 70 हजार 156 बच्चों को स्कूल आवंटन किया गया है। लेकिन, 55 हजार 728 बच्चों ने ही नामांकन लिया है। 9,535 बच्चों का विद्यालय स्तर पर नामांकन लंबित है। हर हाल में 10 अप्रैल तक नामांकन ले लिया जाये, वरना कार्रवाई करने को विभाग बाध्य होगा। (आशुतोष)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...