कल तक जो थे साथी और हमराज़, उसी पर अभिषेक बनर्जी ने क्यों ठोका 10 करोड़ का हर्जाना; मामला क्या?
कोलकाता, जुलाई 22 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने पूर्व सहयोगी और हमराज़ रहे पूर्व मंत्री और बागी गुट में शामिल हुए विधायक मदन मित्रा को मंगलवार देर शाम एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें सोशल मीडिया पर कथित तौर पर मानहानि करने वाली बातें कहने के लिए बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है। नोटिस में सांसद बनर्जी ने आरोप लगाया गया है कि विधायक ने उनके खिलाफ झूठे, गैर-जिम्मेदाराना और मानहानि करने वाले बयान दिए हैं। अभिषेक बनर्जी ने यह नोटिस कामरहाटी के विधायक मित्रा द्वारा 19 जुलाई को किए गए एक फ़ेसबुक लाइव सेशन के बाद भेजा है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) द्वारा शेयर किए गए कानूनी नोटिस के अनुसार, इस लाइव में मदन मित्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.