जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। हिंदू नव वर्ष यात्रा बुधवार को डिमना चौक के पास से सुभाष मैदान तक निकल जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। इस नव वर्ष यात्रा के संरक्षक रामबाबू तिवारी संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि हिंदू को एक सूत्र में बांधना ही इस नव वर्ष यात्रा का उद्देश्य है। आने वाले वंशज जान सकेंगे कि हिंदू नव वर्ष यात्रा क्या है और इसका क्या महत्व है। उन लोगों ने दावा किया कि हर वर्ष इसमें लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और यह गर्व का क्षण है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने जीवन संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...