गया, अप्रैल 12 -- गया शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित सभा भवन में 14 अप्रैल को ऑल इंडिया ट्रेन गार्ड्स काउंसिल का 8वां जोनल द्विवार्षिक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें विभिन्न रेल मंडलों और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर पर डीडीयू रेल मंडल का 5वां तथा गया शाखा का संयुक्त सम्मेलन सह विदाई सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉमरेड ए.के. ठाकुर करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड संतोष निशांक मौजूद रहेंगे।सम्मेलन में रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, माइलेज में बढ़ोतरी, ग्रेड पे सुधार, रिक्त पदों की बहाली और बेहतर सुविधाओं की...