जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर शोक संवेदना जताने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। उनके कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हेलीपैड निर्माण और सुरक्षा की गतिविधियों को लेकर तैयारी की जा रही है। मंगलवार को डीजीपी ने भी जिले के अफसरों संग कानून व्यवस्था की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव का दो दिसंबर की रात में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई थी। 88 वर्ष की उम्र में उन्होने अंतिम सांस ली। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यमंत्री के पैतृक गांव समसपुर पनियरिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित करीब एक दर्जन से अधिक...