बलिया, मार्च 28 -- बलिया। न्यू सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य 29 मार्च यानि आज रविवार को सुबह 10 से एक तथा एक से चार बजे तक दो शिफ्टों में किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में सिविल लाइन उपकेंद्र से जुड़े आपूर्ति होने वाले इलाकों में छह घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने इस अवधि में उपभोक्ताओं को वैकल्पिक ऊर्जास्रोतों से काम कर विभागीय कार्य में सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...