मुंगेर, नवम्बर 11 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि पूर्व रेलवे कोलकाता प्रशासन ने ट्रेन नंबर 03403 भागलपुर-यशवंतपुर एकतरफ़ा अनारक्षित स्पेशल को यशवंतपुर के बजाय एसएमवीबी बेंगलुरु तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कल यानि 12 नवंबर को चलेंगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के इंचार्ज सीपीआरओ दिप्तीमॉय दत्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 03403 भागलपुर-एसएमवीबी बेंगलुरु एकतरफ़ा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को भागलपुर से रात्रि 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात्रि 11:50 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में सुल्तानगंज, जमालपुर, धरहरा और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.